मुंबई: आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान ने बुधवार को अपकमिंग फिल्म
'कपूर एंड सन्स' का ट्रेलर लॉन्च किया। इस मौके पर 'लव बर्ड्स' आलिया और सिड मस्ती के मूड में दिखाई दिए। करन जौहर, डायरेक्टर शकुन बत्रा, रत्ना पाठक और रजत कपूर भी यहां मौजूद थे।
लॉन्चिंग को बीच में छोड़ चले गए ऋषि... फिल्म में
दादू का किरदार निभा रहे ऋषि कपूर इस इवेंट को बीच में ही छोड़कर चले गए थे। ट्रेलर अनवील करते वक्त वे मौजूद थे। लेकिन मीडिया इंटरेक्शन से पहले ही चले थे। हालांकि, करन जौहर ने बताया कि उन्हें किसी इमरजेंसी की वजह से जाना पड़ा। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर-कैटरीना के ब्रेकअप से जुड़े सवालों से बचने के उन्होंने इवेंट छोड़कर जाना ही सही समझा। बता दें, 'कपूर एंड सन्स' 18 मार्च को रिलीज हो रही है।
आगे की स्लाइड्स पर देखें, इवेंट से जुड़ी स्टार्स की फोटोज...