पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amitabh Unveils Gigantic Mural Of \'Dada Saheb Phalke\'

पूरी बिल्डिंग पर बना दी दादा साहब की पेंटिंग, बिग बी ने किया अनावरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई: अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के की पेंटिंग को अनावरण किया। मुंबई के एमटीएनएल (MTNL) बिल्डिंग पर उनकी बड़ी पेंटिंग बनाई गई है। इस पेंटिंग का साइज 120x150 फीट है, जो 800 लीटर पेंट से बनाई गई है।
ये पेंटिंग फाल्के साहब को ट्रिब्यूट की गई है। हिंदी सिनेमा की नींव उन्होंने ही रखी थी और मुंबई में ऐसी पेंटिंग्स और भी कई जगह बनाई जाएंगी,जिससे लोगों को जागरुक किया जा सके। इवेंट में पहुंचे अमिताभ बच्चन को कहा कि आज इस जगह वो इसलिए खड़े हैं, क्योंकि दादा साहब फाल्के ने सिनेमा की शुरुआत की और सबको मौका मिला।
साथ ही, अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया की किस तरह दादा साहेब की फिल्म 'राजा हरीशचंद्र' में औरतों का किरदार मेल एक्टर्स ने ही किया था। उस वक्त औरतों का फिल्मों में काम करना सही नहीं माना जाता था। पर अब ऐसा नहीं और उन्हें इस बात की खुशी है कि औरतों को आज एक ही प्लेटफार्म पर जगह मिली है। यूएन गर्ल चाइल्ड के एम्बेसडर होने से उन्हें खुशी है कि महिलाओं को अच्छी पोजीशन मिल रही।
लड़कियों के साथ समाज में जो घटनाएं हो रही हैं उस पर अमिताभ ने दुख भी जताया। उन्होंने कहा इससे गर्ल चाइल्ड के तरफ काम करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता।
आगे देखें इवेंट में पहुंचे अमिताभ बच्चन की तस्वीरें...