मुंबई:
अमिताभ बच्चन,
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा रविवार को एक न्यूज चैनल के इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट का आयोजन दिल्ली में किया गया था। अर्जुन-सोनाक्षी ने इवेंट के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेवर' का प्रमोशन भी किया।
इवेंट में सोनाक्षी हेमंत और नंदिता की डिजाइनर ड्रेस में नजर आईं। उनके हाथ में स्टाइलिश रिंग थी। अपने लुक को उन्होंने पिंक लिपस्टिक के साथ कम्पलीट किया। दूसरी तरफ, अर्जुन सूट में नजर आए। उन्होंने चेक शर्ट के ऊपर ब्लैक टाई लगा रखी थी। फिल्म 'तेवर' के म्यूजिक डायरेक्टर विशाल के साथ अर्जुन-सोनाक्षी ने डांस भी किया। अर्जुन ने इवेंट के दौरान फिल्म के कुछ डायलॉग्स भी बोले।
अमिताभ बच्चन ने भी इवेंट के दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अनुभव शेयर किए। जब वो अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के बारे में बात कर रहे थे तब थोड़ा इमोशनल हो गए।
आगे देखें इस इवेंट की चुनिंदा तस्वीरें...