पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bipasha Basu And Harman Baweja At Creature 3D Screening

Screening: डराने के लिए 'क्रिएचर' बना ब्वॉयफ्रेंड, तो हंस पड़ी बिपाशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बिपाशा बसु ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता हरमन बावेजा के साथ)
मुंबईः बिपाशा बसु की फिल्म 'क्रिएचर' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग शुक्रवार को आयोजित की गई थी। फिल्म अब सिल्वर स्क्रीन पर भी आ चुकी है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी, इसका फैसला वीकेंड खत्म होने के साथ हो जाएगा।
इस स्पेशल स्क्रीनिंग में बिपाशा के ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता हरमन बावेजा भी शामिल हुए। इस मौके पर बिपाशा शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने शॉर्ट डेनिम जैकेट भी पहन रखी थी। दूसरी तरफ हरमन चेक शर्ट और ब्लू जींस में दिखाई दिए। उन्होंने स्पाइक भी लगा रखा था। जब फोटोग्राफर्स ने दोनों को एक साथ कैमरे में कैद करना चाहा, तो हरमन मस्ती भरे मूड में दिखाई दिए। उन्होंने बिपाशा को 'क्रिएचर' बनकर डराने की कोशिश की। हरमन की हरकत को देख बिपाशा जोर से हंसने लगीं।
'क्रिएचर' का डायरेक्शन विक्रम भट्ट ने किया है, जो 3D मूवी है। फिल्म में बिपाशा के साथ इमरान अब्बास नकवी, मुकुल देव, बिक्रमजीत और कई दूसरे सितारों ने काम किया है।
आगे देखें 'क्रिएचर' की स्क्रीनिंग के दौरान हरमन-बिपाशा की मस्ती की तस्वीरें...