पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood And Tollywood Stars At SIIMA Awards

SIIMA 2014: रेड कार्पेट पर श्रीदेवी और तमन्ना, असिन ने खिंचवाई सेल्फी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बाएं: श्रीदेवी और नीतू चंद्रा)
मुंबईः साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) का आयोजन मलेशिया के कुआलालंपुर में किया जा रहा है। इस इवेंट के दूसरे दिन तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने शिरकत की। इवेंट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स फैन्स का आकर्षण का केंद्र बने रहे।
अभिनेत्री श्रीदेवी दूसरे दिन भी पति बोनी कपूर के साथ यहां पहुंची। इसके अलावा श्रेया सरन, असिन, अमाला पॉल भी इस इवेंट में शामिल हुई हैं। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भाई साकिब सलीम के साथ अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुई हैं। इवेंट में असिन अपने फैन्स के साथ सेल्फी खिंचवाती हुई नजर आईं। वहीं अपनी ड्रेस के चलते नीतू चंद्रा भी चर्चाओं में रही।
SIIMA चेयरमैन विष्णु इंदौरी ने अवॉर्ड सेरेमनी के लिए मलेशिया को चुना है। उन्होंने बताया, "भारतीय फिल्में यहां काफी पॉपुलर हैं, इसलिए हमने अवॉर्ड सेरेमनी के लिए मलेशिया को चुना है।" इस अवॉर्ड फंक्शन का समापन हो गया है।
आगे देखें SIIMA में शामिल हुए सेलेब्स की तस्वीरें...