पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Celebs At Music Launching Event Of 'Mumbai Can Dance Saala'

Photos: म्यूजिक लॉन्चिंग इवेंट में राखी के अंदाज, पहुंचे थे कई सेलेब्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(इवेंट के दौरान प्रवेश गंतारा और राखी सावंत)
मुंबई. मुंबई में बीते रोज अपकमिंग फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' का म्यूजिक लॉन्च किया गया। इस मौके पर राखी सावंत, भारती, इमाम सिद्धिकी, फैजल खान, शक्ति कपूर, वाजिद अली, सचिंद्र शर्मा, रंजीत शर्मा, परेश गंतारा, आशिमा शर्मा और प्रशांत नारायण सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए।
राखी इस दौरान ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं। बता दें कि 'मुंबई कैन डांस साला' डायरेक्टर सचिंद्र शर्मा की फिल्म है, जिसमें आशिमा शर्मा, प्रशांत नारायण, आदित्य पंचोली, शक्ति कपूर, राखी सावंत, किरण जनजानी और मुकेश तिवारी अहम भूमिका में हैं।
फिल्म को रंजीत शर्मा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि बप्पी लहरी ने इसका म्यूजिक दिया है। फिल्म अगले साल 2 जनवरी को रिलीज हो रही है।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 'मुंबई कैन डांस साला' के म्यूजिक लॉन्चिंग इवेंट में सितारों की फोटोज...