मुंबई. मंगलवार शाम को जुहू स्थित सनी सुपर साउंड में फिल्म ‘अलीगढ़’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता, राजकुमार राव के अलावा मधुर भंडारकर, करण ग्रोवर और निशिकांत कामत यहां नजर आए। इस मौके पर महेश भट्ट अपनी पत्नी सोनी राजदान के साथ यहां पहुंचे। फिल्म में लीड रोल निभा रहे मनोज वाजपेयी यहां मौजूद नहीं थे। रियल स्टोरी पर बेस्ड है फिल्म...
ये फिल्म अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर श्रीनिवास रामचंद्र सिरस की कहानी पर आधारित है, जिन्हें लैंगिक रुझान के कारण निलंबित कर दिया गया था। बाद में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्क्रीनिंग में पहुंचे सभी स्टार्स ने फिल्म की तारीफ की और लोगों से फिल्म देखने की अपील की।
आगे की स्लाइड्स में देखिए इस इवेंट की कुछ और Photos…