पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Celebrities Met In Sangeet Ceremony Of Director's Sister

डायरेक्टर की बहन के संगीत में उतरा बॉलीवुड, देखें Inside Photos

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(संगीत सेरेमनी के दौरान अनिल थडानी से मिलतीं ऋचा चड्ढा, दाईं ओर रवीना टंडन)
मुंबई. बीती रात मुंबई में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भांजी रिद्धि मल्होत्रा और तेजस मल्होत्रा की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड की कई नामी-गिरामी हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान जहां शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन जैसी कई एक्ट्रेसेस ने अपने-अपने पति के साथ शिरकत की थी, तो वहीं प्रोड्यूसर करन जौहर मां के साथ पहुंचे थे।
चूंकि, इन दिनों शाहरुख अपनी फिल्म 'DDLJ' के 1000 सप्ताह पूरे होने का जश्न मनाने में मशगूल हैं, इसलिए गौरी को अकेले ही इस सेरेमनी में शिरकत करनी पड़ी। सेरेमनी के दौरान सभी बॉलीवुड और टीवी के सेलेब्स एक-दूसरे से दिल खोलकर मिले।
बता दें कि रिद्धि मल्होत्रा 'गोरी तेरे गांव में' और 'आई हेट लव स्टोरीज' जैसे फ़िल्में डायरेक्टर कर चुके निर्देशक पुनीत मल्होत्रा की बहन है। 15 दिसंबर को रिद्धि और तेजस की शादी है।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं रिद्धि-तेजस की संगीत सेरेमनी की कुछ इनसाइड फोटोज...