[सुरवीन चावला(बाएं), पत्नी के साथ अहमद खान(दाएं ऊपर) और टाइगर श्रॉफ(दाएं नीचे)]
मुंबई. शनिवार को बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर अहमद खान की वेडिंग एनिवर्सरी थी। इस मौके पर उन्होंने अपने फ्रेंड्स के लिए पार्टी का आयोजन किया, जिसमें टाइगर श्रॉफ, सतीश कौशिक, जैकी भगनानी, रेमो डिसूजा, सुरवीन चावला, साजिद नाडियाडवाला, रोहित रॉय और प्राची शाह सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की।
बता दें कि अहमद खान ने बॉलीवुड में 'रंगीला', 'ताल', 'गजनी' और '
किक' जैसी कई फिल्मों को कोरियोग्राफ किया है। इसके अलावा वे साल 2004 में
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'लकीर' को डायरेक्ट कर चुके हैं। साल 2010 में फिल्म 'पाठशाला' के जरिए वे बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर चुके हैं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं अहमद खान की वेडिंग एनिवर्सरी में पहुंचे सेलेब्स की फोटोज...