पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Celebs Attend Karan Johar’s Vero Moda Collection Launch

करन के इवेंट में वरुण, गौरी संग सेलेब्स हुए शामिल, कंगना ने किया रैम्पवॉक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बाएं सेः रवीना टंडन, वरुण धवन, कंगना रनोट और गौरी खान)
मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करन जौहर ने शुक्रवार को वेरो मोडा का नया कलेक्शन लॉन्च किया। इस कलेक्शन को करन जौहर ने डिजाइन किया था, जिसको मार्की नाम दिया गया था। इस इवेंट का आयोजन मुंबई के बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो में किया गया।
इस इवेंट में बी-टाउन के कई सेलेब्स दिखाई दिए। एक्ट्रेस लीसा हेडेन, सोनल चौहान, सौफी चौधरी, किआरा आडवाणी, एली अवराम, रेहा चक्रवर्ती, समिता शेट्टी, पल्लवी शारदा, डीनो मोरिया, भावना पांडे, महीप संधू, अरुणोदय सिंह, मोहित मारवाह, दीक्षा सेठ, अदिति अग्निहोत्री, अनायता श्रॉफ अदजानिया के साथ कई सेलेब्स दिखाई दिए। इनके साथ कंगना रनोट ने करन के कलेक्शन को पहनकर रैम्पवॉक भी किया।
अभिनेता वरुण धवन भी इस इवेंट में शामिल हुए। वहीं शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी यहां दिखाई दीं। इनके साथ रवीना टंडन पति अनिल थडानी के साथ यहां पहुंची। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया।
आगे देखें इवेंट में शामिल हुए सेलेब्स की तस्वीरें...