पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Daawat e Ishq Food Yatra Commences With Aditya And Parineeti

खा-खाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं आदित्य-परिणीति, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर)
मुंबईः आदित्य रॉय कपूर और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'दावत-ए-इश्क' के प्रमोशन में बिजी है। ये फिल्म इस महीने की 19 तारीख को रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों प्रमोशन में काफी मेहनत कर रहे हैं।
फिल्म प्रमोशन के लिए आदित्य-परिणीति फूड यात्रा कर रहे हैं। जहां ये कई जगह का खाना खाते नजर आ रहे हैं। दोनों प्रमोशन के लिए मुंबई से चंडीगढ़ तक की यात्रा कर रहे हैं। शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर मद्रास कैफे पहुंचे। यहां दोनों ने साउथ इंडियन खाने का मजा लिया। दोनों जब कैफे से बाहर आए तो फैन्स ने उन्हें लिया। इस दौरान परिणीति ब्लू जींस, ब्लैक टी-शर्ट में नजर आईं। उन्होंने कैप भी लगा रखी थी। दूसरी तरफ आदित्य ब्लू जींस और शर्ट में नजर आए।
'दावत-ए-इश्क' का डायरेक्शन हबीब फैजल ने किया है। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म का निर्माण यशराज बैनर तले हुए है। फिल्म में अनुपम खेर, करण वाही भी दिखाई देंगे।
आगे देखें फिल्म प्रमोशन के लिए फूड यात्रा पर निकले आदित्य-परिणीति की तस्वीरें