मुंबई. सोमवार को मुंबई में 'फाइडिंग फैनी' की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ ही डायरेक्टर होमी अदजानिया और फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने भी शिरकत की।
'फाइंडिंग फैनी' की सक्सेस पार्टी में
दीपिका पादुकोण,
अर्जुन कपूर और
रणवीर सिंह सबके आकर्षण का केन्द्र बने रहे। पार्टी में दीपिका ने जहां अर्जुन को किस कर फोटोग्राफरों को पोज दिया। वहीं, रणवीर अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण की फोटो को निहारते हुए तो कभी फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन की बाहों में बाहें डालकर कॉमिक पोज देते हुए दिखे।
सक्सेस पार्टी में दीपिका, रणवीर और
अर्जुन कपूर पार्टी के मूड में नजर आए। इस सक्सेस पार्टी में
ऋतिक रोशन और इलियाना डीक्रूज भी पहुंचे थे। इसके अलावा नसीर पार्टी में पंकज कपूर संग गुफ्तगू करते हुए नजर आए। पंकज कपूर फिल्म की सक्सेस पार्टी में अपनी पत्नी सुप्रिया पाठक संग पहुंचे थे। बहरहाल पार्टी में दीपिका और अुर्जन के अंदाज को देखकर तो लग रहा था कि दोनों रणवीर सिंह को चिढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म ने अपनी उम्मीद से ज्यादा कमाई की है। फिल्म वीकएंड तक 20 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
आगे की स्लाइड में देखें फाइंडिंग फैनी की सक्सेस पार्टी की कुछ चुनिंदा तस्वीरें...