(बाएं सेः नर्मदा आहूजा, समीप कंग, धर्मेंद्र, गिप्पी ग्रेवाल और गीता बसरा)
मुंबई: बॉलीवुड
अभिनेता धर्मेंद्र 8 दिसंबर, 2011 को 79 साल के हो गए। उन्होंने भले ही अपना
जन्मदिन सेलिब्रेट करने से मना कर दिया था, लेकिन फिल्म 'सेकंड हैंड हसबैंड' के सेट पर कास्ट और क्रू मेंबर्स ने उनके जन्मदिन पर बर्थडे केक कटवाया।
इस मौके पर उनके साथ
गोविंदा की बेटी नर्मदा आहूजा, गीता बसरा, गिप्पी ग्रेवाल और डायरेक्टर समीप कंग नजर आए। फिल्म की शूटिंग के दौरान सभी ने धरम जी को सरप्राइज देते हुए केक कटवाया। हाल ही में 'सेकंड हैंड हसबैंड' की तस्वीर सामने आई थी, जिसमें धर्मेंद्र एक्ट्रेस
दीपशिखा नागपाल के साथ रोमांस करते नजर आ रहे थे।
'सेकंड हैंड हसबैंड' पंजाबी मूवी है, जो अगले साल रिलीज होगी।
आगे देखें धर्मेंद्र के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें...