पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Recall: Dilip Kumar Birthday 2011 Photos

Recall: जब दिलीप कुमार की बर्थडे पार्टी में सायरा संग नाचे थे शाहरुख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(सायरा बानो और शाहरुख खान)

मुंबई: दिलीप कुमार को उनके जन्मदिन के मौके पर अस्पताल से छुट्टी मिली। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल से जब डिस्चार्ज किया गया, तो फैन्स उन्हें 92वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने अस्पताल के बाहर ही पहुंच गए। दिलीप साहब खांसी-जुकाम और फेफड़ों में कुछ संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती थे।
सायरा बानो ने इस मौके पर बताया था कि दिलीप साहब ठीक तो हो गए हैं, लेकिन डॉक्टरों ने अभी भी रेस्ट करने की सलाह दी है। लिहाजा उनका बर्थडे बेहद करीबी दोस्तों के साथ ही सेलिब्रेट किया जाएगा। सायरा ने बीती रात दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए घर पर ही एक डिनर पार्टी का आयोजन किया था। दिलीप साहब का बॉलीवुड करियर फिल्म 'ज्वार भाटा' (1944) से शुरू हुआ था। साल 1947 में उन्होंने 'जुगनू' में काम किया। इस फिल्म की कामयाबी ने दिलीप साहब को चर्चित कर दिया। इसके बाद उन्होंने 'शहीद', 'अंदाज', 'दाग', 'दीदार', 'मधुमति', 'देवदास', 'मुसाफिर', 'नया दौर', 'आन', 'आजाद' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

2011 में हुई थी शानदार बर्थडे पार्टी

दिलीप साहब को भले ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया हो, लेकिन सायरा कोई बड़ी पार्टी नहीं देना चाहतीं। हालांकि, साल 2011 में उनके जन्मदिन पर शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए थे। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, ऋषि कपूर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स पार्टी में शामिल हुए थे। इन सभी के साथ राजेश खन्ना भी डिंपल के साथ पार्टी में नजर आए थे। शाहरुख ने तो सायरा बानो के साथ डांस भी किया था।

2011 में सेलिब्रेट हुए दिलीप कुमार के बर्थडे पार्टी की तस्वीरों के साथ पुरानी यादें ताजा करते हैं...