पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gauri Khan & Sussanne Khan At Simone Arora\'s Store Launch

बहन की शॉप ओपनिंग में पहुंची सुजैन, गौरी और दूसरे सेलेब्स, देखें PICS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बाएं सेः सुजैन खान, भाग्यश्री पटवर्धन, शमिता शेट्टी और गौरी खान)
मुंबईः सुजैन खान शुक्रवार को एक शॉप ओपनिंग इवेंट में शामिल हुईं। ये शॉप उनकी बहन सिमोन खान की है। सिमोन इंटीरियर डेकोरेशन का काम करती हैं। शॉप ओपनिंग इवेंट में उनके खास दोस्तों और करीबियों के साथ शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी शामिल हुईं।
शॉप ओपनिंग इवेंट में गौरी कुर्ता और जींस में दिखाई दीं। उनके बाल खुले हुए थे। गौरी ने गले और हाथ में गोल्ड ज्वैलरी पहनी थी। साथ ही, हाथ में एक ब्लैक पर्स पकड़ा था। गौरी ने जींस को नीचे से फोल्ड कर रखा था। वो सिमोन की बेस्ट फ्रेंड हैं। दूसरी तरफ सुजैन ब्राउन ट्राउजर और व्हाइट टॉप में नजर आईं। इस इवेंट में सुजैन के पिता संजय खान, मां जरीन खान, बड़ी बहन फराह खान अली, जायद खान की पत्नी मलाइका पारेख के साथ घर के दूसरे सदस्य भी दिखाई दिए। इस मौके पर पूरा परिवार काफी खुश नजर आया।
इवेंट में शमिता शेट्टी, तनिषा मुखर्जी, आकांक्षा मल्होत्रा, मधु, पूनम ढिल्लो, डिजाइनर ऋषिका लुल्ला, भाग्यश्री पटवर्धन के साथ दूसरे सेलेब्स भी पहुंचे। गजल गायक तलत अजीज पत्नी बीना संग इस इवेंट में शामिल हुए।
आगे देखें इस इवेंट में पहुंची खान फैमिली और दूसरे सेलेब्स की तस्वीरें...