पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

GQ Awards: ग्लैमसर लुक में दिखीं एक्ट्रेसेस, अर्जुन, वरुण भी पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बाएं सेः अदिति राव हैदरी, अर्जुन कपूर, नरगिस फखरी और लीसा हेडेन)
मुंबईः बॉलीवुड के यंग सितारे रविवार को एक साथ GQ मेन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2014 में शामिल हुए। इस अवॉर्ड्स इवेंट का आयोजन मुंबई में किया गया था, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स के साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कई दूसरे सेलेब्स शामिल हुए।
एक्ट्रेसेस का दिखा ग्लैमरस लुक:
इस अवॉर्ड्स फंक्शन में बी-टाउन की कई अभिनेत्रियां शामिल हुईं। इनमें मुग्धा गोडसे, मंदिरा बेदी, नरगिस फखरी, सोफी चौधरी, पत्रलेखा, हुमा कुरैशी, कंगना रनोट, अदिति राव हैदरी, प्रियंका चोपड़ा, श्रेया सरन, पल्लवी शारदा, लीजा हेडेन, स्वरा भास्कर के साथ दूसरी एक्ट्रेसेस भी नजर आईं। इनमें ज्यादातर एक्ट्रेसेस ग्लैमरस लुक में नजर आईं। स्वरा, अदिति, नरगिस, लीसा की ड्रेसेस से क्लीवेज नजर आ रहे थे, जबकि हुमा, मुग्धा ने बैकलेस ड्रेस पहनी थी।
ये एक्टर्स हुए शामिल:
बॉलीवुड के यंग स्टार्स अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अली जफर, इमरान खान, राजकुमार राव, अरुणोदय सिंह, साकिब सलीम, आयुष्मान खुराना, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ कई दूसरे सेलेब्स भी दिखे। इवेंट में वरुण, अर्जुन, राजकुमार, जैकी श्रॉफ को GQ मैन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स से नवाजा गया।
आगे देखें इस इवेंट में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें...