मुंबई: 14वें माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Marrakech International Film Festival) में फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की स्क्रीनिंग आयोजित की गई। स्क्रीनिंग के दौरान हजारों लोग मौजूद थे। इस मौके पर अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और फिल्म की डायरेक्टर फराह खान भी नजर आईं।
फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाले अभिनेता
शाहरुख खान MIFF फिल्म फेस्टिवल में नहीं पहुंच सके। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो मैसेज फैन्स के लिए भेजा। जिसे स्क्रीनिंग से पहले दिखाया गया। इतना ही नहीं, स्क्रीनिंग से पहले बोमन, अभिषेक, फराह ने हजारों फैन्स के साथ ग्रुफी ली। साथ ही, तीनों ने नागिन डांस भी करके दिखाया। 'हैप्पी न्यू ईयर' ने भारत में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। स्क्रीनिंग के बाद तीनों ने फेस्टिवल फाउंडेशन के प्रेसीडेंट के साथ डिनर भी किया।
'हैप्पी न्यू ईयर' में
दीपिका पादुकोण,
सोनू सूद और विवान शाह ने ही मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की प्रोड्यूसर शाहरुख की पत्नी गौरी खान थीं।
आगे देखें फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए बोमन, अभिषेक और फराह की तस्वीरें...