पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hrithik And Katrina In New Delhi For 'Bang Bang' Press Meet

'बैंग बैंग' के प्रमोशन के लिए नई दिल्ली पहुंचे ऋतिक-कैट, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैंग बैंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में बीते रोज वे नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने नई दिल्ली में फिल्म को लेकर एक प्रेस मीट की। गौरतलब है कि 'बैंग बैंग' 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
यह टॉम क्रूज और कैमरॉन डियेज़ स्टारर हॉलीवुड फिल्म 'नाइट एंड डे' की रीमेक है। इसमें जितना एक्शन हीरो यानी ऋतिक का होगा, उतना ही हीरोइन कैटरीना का। फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है।
ऋतिक और कैटरीना के अलावा डैनी डेन्जोंगपा, बिपाशा बसु और जावेद जाफरी भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं नई दिल्ली में 'बैंग बैंग' के प्रोमोशन के दौरान ऋतिक और कैटरीना की तस्वीरें...