गेम लॉन्चिंग मौके पर ऋतिक कूल नजर आए। उन्होंने ग्रे-ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी। हर इवेंट की तरह यहां भी उनके सिर पर हैट लगा हुआ था। हालांकि, इस बार हैट से उनके बाल बाहर दिख रहे थे। अपने लुक को उन्होंने ब्लैक शू के साथ पूरा किया। इवेंट के दौरान उन्होंने मोबाइल पर गेम देखा। साथ ही, फैन्स के लिए डांस भी किया। इस गेम को नजारा (Nazara) टेक्नोलॉजी ने डवलप किया है। ऋतिक ने बताया उन्हें गेम अच्छे लगते हैं। जब वो वापस लौट तो फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए टूट पड़े।
'बैंग बैंग' का डायरेक्शन सिद्धार्थ राज आनंद ने किया है, जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियो ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है। फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ रुपए के लगभग है। ऋतिक के साथ फिल्म में
कैटरीना कैफ नजर आएंगी।
आगे की स्लाइड्स पर देखें 'बैंग बैंग' गेम लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे ऋतिक की तस्वीरें...