(फोटो: करीना कपूर खान हेयर डिजाइनर पोम्पी हंस के साथ)
मुंबई:
करीना कपूर खान ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट पोम्पी हंस को बर्थडे पर सरप्राइज किया। वो बुधवार को हंस का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए पहुंची।
करीना इन दिनों फिल्म के साथ कई विज्ञापन की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उन्होंने हेयर डिजाइनर पोम्पी को सरप्राइज दिया। करीना ने पोम्पी के साथ छोटा-सा बर्थडे सेलिब्रेट किया। पार्टी के दौरान की फोटो पोम्पी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। उन्होंने साथ ही ट्वीट किया, "Celebrations with Kareena and team at lakme shoot!"
करीना इन दिनों सलमान के साथ 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान कर रहे हैं। साथ ही, वो अभिषेक चौबे की 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग भी कर रही हैं।
आगे की स्लाइड्स पर देखें करीना के हेयर डिजाइनर पोम्पी हंस के साथ फोटोज...