मुंबई. ऋतिक रोशन और
कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म '
बैंग बैंग' का टाइटल सॉन्ग लॉन्च कर दिया गया है। इस मौके पर ऋतिक और कैटरीना ने कई बातें शेयर की। 'बैंग बैंग' 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
'शीला की जवानी' और 'चिकनी चमेली' जैसे आइटम नंबर्स पर परफॉर्म कर चुकी कैटरीना ने अपने आपको अपनी समकक्ष हीरोइन्स के मुकाबले बेहतर परफॉर्मर साबित किया है। कैटरीना ने ऑनस्क्रीन अपने डांस पार्टनर को लेकर भी 'बैंग बैंग' के टाइटल सॉन्ग के लॉन्चिंग के मौके पर कई दिलचस्प बातें बताई।
कैटरीना को अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड
सलमान खान, मौजूदा ब्वॉयफ्रेंड रणवीर कपूर या फिर अपने करीबी दोस्त
अक्षय कुमार के साथ डांस करने से कहीं ज्यादा मजा
ऋतिक रोशन के साथ आता है। यह बात खुद कैटरीना ने इवेंट के दौरान कही।
कैटरीना ने कहा वह डासिंग के लिए ऋतिक को बेहतरीन पार्टनर मानती है, लेकिन साथ ही कहा कि वह उन्हें नर्वस भी बहुत करते हैं। कैट ने कहा ऋतिक की फ्लैक्सिबिलिटी शानदार है। ऋतिक के साथ मैचअप करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। वह नेचुरली रिदम में आ जाते हैं, जबकि मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
वहीं इवेंट में ऋतिक ने बताया कि उनके दोनों बेटों ऋहान और ऋदान को बैंग बैंग का प्रोमो बहुत पसंद आया है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उन्होंने घर पर मेरे स्टंट को खूब ट्राई किया। ऋतिक ने कहा मेरे बेटे 6 और 8 साल के हैं, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद दोनों जंप करने लगे। यह देखकर मुझे भी अच्छा लगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ चुनिंदा तस्वीरें...