(मल्लिका शेरावत)
मुंबई: अभिनेत्री मल्लिका शेरावत बुधवार को 'सुलेमानी कीड़ा' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। उनके साथ बी-टाउन के दूसरे सेलेब्स भी नजर आए।
मल्लिका इस दौरान रेड टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आईं। उनके बाल खुले हुए थे और उन्होंने हैंड बैग ले रखा था। अपने लुक को मल्लिका ने पिंक लिपस्टिक से कम्पलीट किया था। मल्लिका शेरावत आखिरी बार 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' में दिखाई दी थीं। स्क्रीनिंग में हर्ष छाया, विनय पाठक, गौरव गेरा, वृजेश हीरजी, अदिति वासुदेव, आयुष्मान खुराना, शेखर कपूर और कई दूसरे सेलेब्स नजर आए।
'सुलेमानी कीड़ा' का डायरेक्शन अमित वी मासुरकर ने किया है। फिल्म में नवीन कस्तुरिया, मयंक तिवारी, अदिति वासुदेव, करन मिर्चानंदानी ने अहम रोल निभाए हैं।
आगे देखें फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें...