(फोटो: प्रीमियर के दौरान गुरमीत राम रहीम और दर्शक)
मुंबई: रिलीज से पहले विवाद में फंसने वाली संत राम रहीम की फिल्म 'MSG: मैसेंजर ऑफ गॉड' शुक्रवार, 16 फरवरी को रिलीज हो रही है। बुधवार को फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसमें कई सेलेब्स नजर आए।
प्रीमियर के दौरान डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम भी नजर आए। राम रहीम ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ, फ्लोरा सैनी, जयश्री
सोनी, रिंगझिंग डैंगजोप्पा, विंदू दारा सिंह, राजकुमार संतोषी और दूसरे सेलेब्स भी दिखाई दिए। 'MSG: मैसेंजर ऑफ गॉड' पहले 16 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन विवादों में फंसने के बाद अब ये फिल्म 16 फरवरी को रिलीज हो रही है।
सेंसर बोर्ड ने ये कहकर फिल्म की रिलीजिंग पर रोक लगाई थी कि फिल्म में डेरा प्रमुख ने खुद को भगवान बताया है। हालांकि, डेरा प्रमुख का कहना है कि उन्होंने फिल्म में खुद को भगवान के दूत के रूप में पेश किया है, न कि भगवान के रूप में।
आगे की स्लाइड्स पर देखें 'MSG: मैसेंजर ऑफ गॉड' के प्रीमियर के फोटोज...