(प्रियंका चोपड़ा)
मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को एक प्रीमियम चॉकलेट बार के लॉन्चिंग इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट का आयोजन Hoppits ब्रांड द्वारा मुंबई के जुहू स्थित JW मैरियट में किया गया था।
इवेंट में प्रियंका ग्लैमरस ग्रीन ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस को Toni Maticevski ने डिजाइन किया था। उन्होंने Jimmy Choo ब्रांड की सेंडल पहनी थीं। प्रियंका ने बालों का जूड़ा बांध रखा था और अपने लुक को उन्होंने रेड लिपस्टिक के साथ कम्पलीट किया। प्रियंका Hoppits कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।
प्रियंका इन दिनों 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग में बिजी है। ये दोनों फिल्में अगले साल रिजील होगीं।
आगे देखें इवेंट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें...