(बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी, रेहा कपूर और रेखा)
मुंबई. मंगलवार को मुंबई के लाइटबॉक्स थियेटर में '
खूबसूरत' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।
सोनम कपूर और
फवाद खान स्टारर इस फिल्म को देखने कपूर खानदान के कई सदस्य भी पहुंचे।
'खूबसूरत' की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा, श्रीदेवी, रेहा कपूर, मोहित मरवाह, संजय कपूर, महीप संधू, बोनी कपूर और नीलम कोठारी समेत कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान जहां सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर, रेखा संग नजर आई वहीं नीतू कपूर और रीमा जैन को साथ में स्पॉट किया गया।
'खूबसूरत' 1980 में आई रेखा की सुपरहिट फिल्म 'खूबसूरत' का रीमेक है और स्क्रीनिंग के फोटोग्राफ्स देखें तो लगता है कि रेखा अपनी फिल्म की रीमेक से बेहद खुश है। फिल्म की कहानी एक राजपरिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। राजपरिवार में एक दिन एक चुलबुली फीजियोथेरेपिस्ट की एंट्री होती है और सबकुछ मनोरंजक ढंग से बदलने लगता है। फिल्म को सशांक घोष ने निर्देशित किया है। सोनम और फवाद के अलावा इस फिल्म में किरन खेर और रत्ना पाठक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
आगे की स्लाइड में देखिए कुछ अन्य तस्वीरें...