(नीता अंबानी के साथ सलमान खान)
मुंबई:
इंडियन सुपर लीग के पहले सीजन में मुंबई में एक अनोखा टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के हौसला अफजाई के लिए नीता अंबानी और
सलमान खान भी पहुंचे।
मैच के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों और अभिभावकों ने शिरकत की। सलमान और नीता अंबानी को देखकर दर्शक भी उत्साहित दिखे। सलमान बच्चों के बीच काफी देर तक मैदान पर रहे। टूर्नामेंट में गैरसरकारी संगठनों के बच्चों की चार टीमों ने हिस्सा लिया। साढ़े 22 मिनट के दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच स्लम सॉकर और मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की टीम के बीच, जबकि दूसरे मैच में युवा इंडिया ए और युवा इंडिया बी की टीमें आमने-सामने थीं।
इन बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए
सलमान खान और नीता अंबानी पूरे मैच के दौरान मौजूद रहे। सलमान ने भी मैच के दौरान 5
किक लगाईं। उन्हें हर
किक के लिए एक लाख रुपए मिले, जो उन्होंने चैरिटी में दे दिए।
आगे की स्लाइड्स में देखें फुटबॉल मैच की फोटोज...