पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बहन के Baby Shower में एक्स-गर्लफ्रेंड से कुछ यूं मिले सलमान खान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई: सलमान खान की बहन अर्पिता खान का बेबी शॉवर रविवार को होटल ताज लैंड्स एंड में ऑर्गनाइज किया गया। इस मौके पर सलमान खान एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को सी-ऑफ करने बाहर निकले थे। इस दौरान जोड़ी की क्यूट केमिस्ट्री कैमरे में कैद हुई। बेबी बम्प के साथ पोज करती दिखीं अर्पिता-जेनेलिया-कांची...
अर्पिता खान ने एक खास फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, इस फोटो में वे जेनेलिया डिसूजा और कांची कॉल के साथ बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "Two of the sweetest girlies I know,love them @geneliad @kanchikaul thank you for coming and celebrating our special day with us"
खान फैमिली के साथ दिखे बॉलीवुड सेलेब्स
सलमान खान, सोहेल खान, सलीम खान, हेलन, सलमा खान, अलविरा समेत खान फैमिली के लगभग सभी मेंबर्स इवेंट में शामिल हुए। हालांकि, अरबाज और मलाइका कहीं नजर नहीं आए। इनके अलावा शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा, एली अवराम, स्नेहा उलाल, डायरेक्टर कबीर खान, रितेश देशमुख, वहीदा रहमान, फोटोग्राफर डब्बू रतनानी भी पार्टी के गेस्ट बने।
आगे की स्लाइड्स में देखें, इवेंट से जुड़ी स्टार्स की फोटोज... (चौथी स्लाइड पर देखें वीडियो)