पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Salman Khan Turns DJ For Tamanchey Music Launch

'तमंचे' के म्यूजिक लॉन्च पर DJ बने सलमान खान, देखें PIX

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सलमान खान और ऋचा चड्ढा)

मुंबई. बुधवार को मुंबई के 'इन दा क्लब' में निखिल द्विवेदी और ऋचा चड्ढ़ा की आने वाली फिल्म 'तमंचे' का म्यूजिक लॉन्च किया गया। खास बात यह है कि इस इवेंट के गेस्ट सलमान खान थे।
सलमान खान बॉलीवुड में न्यूकमर को प्रमोट करने के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन इस दफा सल्लू कई फ्लॉप फिल्में दे चुके निखिल द्विवेदी पर मेहरबान हैं। सलमान खान ने बुधवार को 'तमंचे' का न केवल म्यूजिक लॉन्च किया, बल्कि फिल्म के प्रमोशन के लिए वह डीजे के अवतार में भी दिखे।
सलमान ने इस फिल्म की एडिटिंग में भी मदद की है। बकौल सलमान इस फिल्म में हिट होने का पूरा मसाला है। निखिल द्विवेदी और ऋचा चड्ढ़ा के अलावा इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर नवनीत बहल और क्रू मेंबर्स भी थे। फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए कुछ चुनिंदा तस्वीरें...