पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shahrukh And Kajol Love Chemistry In DDLJ Event

DDLJ 1000 Week: इवेंट में दिखी शाहरुख-काजोल की लव केमेस्ट्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(काजोल और शाहरुख खान)

मुंबई: ऑन स्क्रीन सुपरहिट रही शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ऑफ स्क्रीन भी कमाल की है। ये दोनों शुक्रवार को यशराज स्टूडियो पहुंचे, जहां 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) के 1000 सप्ताह पूरे होने का जश्न मनाया गया। इस दौरान इन स्टार्स ने एक बार फिर 1995 की यादों को ताजा कर दिया।
इवेंट में शाहरुख और काजोल दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आए। काजोल हेमा कौल के डिजाइनर ब्लैक गाउन में नजर आईं। उन्होंने कोई ज्वेलरी नहीं पहनी थी, लेकिन हाथ में एक बड़ी सी डायमंड रिंग नजर आई। काजोल की हेयर स्टाइल भी काफी स्टाइलिश थी। उन्होंने पैर में चोट के चलते एक छड़ी पकड़ रखी थी। दूसरी तरफ, शाहरुख ब्लैक सूट में नजर आए। इवेंट के दौरान दोनों ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें शेयर कीं। साथ ही, दोनों की लव केमेस्ट्री भी देखने को मिली।

काजोल की छड़ी लेकर किया डांस

किसी इवेंट में लोगों का दिल जीतना शाहरुख अच्छी तरह जानते हैं। ऐसे में उन्होंने इस इवेंट में काजोल की छड़ी लेकर डांस किया। दरअसल, फिल्म 'DDLJ' में शाहरुख ने गिटार बजाई है। ऐसे में उन्होंने काजोल की छड़ी को ही गिटार बना लिया।

कई फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम

शाहरुख-काजोल की जोड़ी पहली बार 'बाजीगर' में नजर आई थी। इस फिल्म में लोगों ने इस जोड़ी का काफी पसंद किया था, इसके बाद इन्होंने 'बाजीगर', 'करन अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'माय नेम इज खान' में काम किया। हालांकि, इस बीच कई फिल्मों में ये केमियो रोल में भी साथ नजर आए।

आगे देखें इवेंट में पहुंचे शाहरुख-काजोल की तस्वीरें...