पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sharukh Khan And Deepika Padukone At 'Happy New Year' Music Launch

'हैप्पी न्यू ईयर' के म्यूजिक लॉन्च पर शाहरुख-दीपिका की मस्ती, देखें PIX

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('हैप्पी न्यू ईयर' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में परफॉर्म करते अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, सोनू सूद और विवान शाह)
मुंबई. सोमवार शाम 'हैप्पी न्यू ईयर' का म्यूजिक लॉन्च किया गया। खास बात यह है की फिल्म का म्यूजिक यू-ट्यूब पर भी लाइव लॉन्च किया गया। इस दौरान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह ने लाइव परफॉर्मेंस भी दिया।
सोमवार को शाम 4.30 बजे शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का म्यूजिक यू-ट्यूब पर लाइव लॉन्च किया गया। यह अपने तरह का पहला ऐसा म्यूजिक लॉन्च इवेंट है, जिसे यू-ट्यूब पर लाइव दिखाया गया। इस इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट समेत म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर्स और फिल्म की डायरेक्टर भी मौजूद थे।
म्यूजिक इवेंट में जब दीपिका से पूछा गया की 5 लड़कों के साथ आप फिल्म में अकेली लड़की हैं और आपको कैसा लगा तो दीपिका के जवाब देने के तुरंत बाद ही शाहरुख खान जवाब देने लगे। उन्होंने बताया कि कैसे सेट पर सब दीपिका का ख्याल रखते थे। फिल्म इस दीपावली को रिलीज हो रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए 'हैप्पी न्यू ईयर' के म्यूजिक इवेंट से ली गई कुछ चुनिंदा तस्वीरें...