मुंबई:
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग मूवी 'तेवर' है। ये फिल्म 9 जनवरी, 2015 को रिलीज होगी। ऐसे में दोनों फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं।
अर्जुन-सोनाक्षी फिल्म प्रमोशन के लिए मंगलवार को मुंबई के मिठ्ठीबाई कॉलेज के इवेंट में शामिल हुए। जहां दोनों ने स्टेज परफॉर्मेंस से दर्शकों का एंटरटेनमेंट किया। दोनों ने 'तेवर' के गानों पर जमकर डांस किया। साथ ही, दोनों ने 'तेवर' भी दिखाए। इस दौरान सोनाक्षी ब्लैक-व्हाइट टैक्सचर शर्ट और रेड डिजाइनर सलवार में नजर आईं। उन्होंने बालों को भी कलर कर रखा था। दूसरी तरफ, अर्जुन ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए।
सोनाक्षी इन दिनों फिल्म 'लिंगा' का भी प्रमोशन कर रही हैं। 'तेवर' का डायरेक्शन अमित रविंद्रनाथ ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर बोनी कपूर और संजय कपूर हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
आगे देखें फिल्म प्रमोशन में जुटे अर्जुन-सोनाक्षी की तस्वीरें...