पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sonakshi Sinha Promote Lingaa In Anita Dongre

ड्रेस बदल-बदलकर सोनाक्षी ने किया फिल्म प्रमोशन, देखें इवेंट के फोटो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(सोनाक्षी सिन्हा दो अलग इवेंट में)

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा 'एक्शन जैक्सन' के रिलीज होने बाद 'लिंगा' के प्रमोशन में जुट गई हैं। 'लिंगा' से वो साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू भी करने जा रही हैं। इस फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में नजर आएंगे।
सोनाक्षी ने सोमवार को फिल्म से जुड़े दो इवेंट में हिस्सा लिया और दोनों ही जगह वो डिफरेंट लुक में नजर आईं। उन्होंने फिल्म से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जिसमें फिल्म को लेकर उन्होंने कई बाते शेयर कीं। इस दौरान वो ब्लू टॉप, ब्लू जींस और ब्राउन फ्लोर जैकेट में नजर आईं। उन्होंने जैकेट से मैचिंग करते हुए सेंडल भी पहनी थीं।
एक अन्य इवेंट में सोनाक्षी यलो अनारकली सूट में नजर आईं। इस सूट को अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था। साथ ही, उन्होंने जो इयररिंग्स पहनी थीं वो भी अनीता ने डिजाइन की थी।
'लिंगा' का डायरेक्शन के. एस. रविकुमार ने किया है, जो 12 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रजनीकांत का डबल रोल है वहीं अनुष्का शेट्टी भी नजर आएंगी।

आगे देखें दोनों इवेंट में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरें...