(अरबाज खान पत्नी मलाइका के साथ और सलीम खान दामाद आयुष के साथ)
मुंबई: अरबाज खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'डॉली को डोली' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के लॉन्चिंग इवेंट फिल्म की कास्ट के साथ खान फैमिली के कई सदस्य मौजूद रहे। सलमान के बहनोई आयुष ने भी इस इवेंट को अटैंड किया।
आयुष इवेंट में ससुर यानी सलीम खान के साथ नजर आए। उनके साथ, इवेंट में
सोनम कपूर, पुलकित सम्राट, राजकुमार राव, वरुण शर्मा, मलाइका अरोड़ा खान, अरबाज खान के साथ दूसरे सेलेब्स भी स्पॉट किए गए। इवेंट के दौरान सभी ने जमकर मस्ती की। फिल्म सोनम का किरदार एक लुटेरी दुल्हन का है। वो लोगों में अपने प्रेम जाल में फंसाती है और सुहागरात के दिन ही सबको बेहोशी की दवा देकर लूटकर चली जाती है।
अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अरबाज खान ने प्रोड्यूस किया है। पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और वरुण शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।
आगे देखें 'डॉली को डोली' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें...