पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

SIIMA 2014: रेड कार्पेट पर दिखे चिरंजीवी, श्रेया, श्रीदेवी और कई सेलेब्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बाएं सेः श्रेया सरन, चिरंजीवी और श्रीदेवी)
मुंबईः साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) का आयोजन मलेशिया के कुआलालंपुर में किया जा रहा है। दो दिन तक होने वाले इस इवेंट का शुक्रवार को पहला दिन था। ऐसे में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स कुआलालंपुर के नेगारा स्टेडियम में दिखाई दिए।
अभिनेत्री श्रीदेवी पति बोनी कपूर और दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ यहां पहुंची हैं। ऐसे में श्रीदेवी और बोनी इवेंट के दौरान रेड कार्पेट पर नजर आए। श्री ने साड़ी और बोनी ने सूट पहना था। इनके साथ श्रेया सरन भी इस इवेंट में शामिल हुई हैं। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भाई साकिब सलीम के साथ अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुई हैं। अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, अनिरुद्ध, देवी श्री प्रसाद, श्रेया सरन, शिव राजकुमार, लक्ष्मी मेनन, निविन फुले, राकुल प्रीत सिंह के साथ कई दूसरे सेलेब्स ने परफॉर्मेंस भी दी।
SIIMA चेयरमैन विष्णु इंदौरी ने अवॉर्ड सेरेमनी के लिए मलेशिया को चुना है। उन्होंने बताया, "भारतीय फिल्में यहां काफी पॉपुलर हैं, इसलिए हमने अवॉर्ड सेरेमनी के लिए मलेशिया को चुना है।" इस अवॉर्ड फंक्शन का आज आखिरी दिन है।
आगे देखें SIIMA में शामिल हुए सेलेब्स की तस्वीरें...