पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Vidya Balan Launches Jewellery Showroom In Kolkata

विद्या कोलकाता, माधुरी दिल्ली और रानी मुंबई के इवेंट में पहुंची, देखें PICS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बाएं सेः विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और रानी मुखर्जी)
मुंबईः अभिनेत्री विद्या बालन गुरुवार को कोलकाता पहुंची। जहां उन्होंने फेमस दुर्गा फेस्टिवल में हिस्सा लिया। इसके साथ विद्या एक ज्वेलरी शोरूम के ओपनिंग इवेंट का भी हिस्सा बनीं। विद्या दुर्गा फेस्टिवल के वक्त हर साल कोलकाता आती हैं।
विद्या इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने रेड साड़ी पहनी थी। उनके बाल खुले हुए थे और माथे पर लाल रंग की बिंदिया लगा रखी थी। इसके साथ उन्होंने गले और हाथ में गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी। उन्होंने इस मौके पर कहा, "मैं हर साल दुर्गा पूजा के वक्त कोलकाता आती हूं। मैंने हमेशा कहा है कोलकाता मेरा दूसरा होम टाउन है। मैं कहानी फिल्म की शूटिंग के दौरान इस शहर के काफी करीब आ गई थी। इस दौरान मैंने पूजा भी की थी। मुझे याद है मूर्ति विसर्जन के वक्त मैं काफी दुखी थी।"
माधुरी की दिल्ली विजिट
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित गुरुवार को दिल्ली पहुंची। यहां उन्होंने एक कुकिंग ऑयल इवेंट में हिस्सा लिया। माधुरी को इस कुकिंग ऑयल का ब्रान्ड एम्बेसडर बनाया गया है। इस मौके पर वो ब्लैक-व्हाइट साड़ी में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी भी पहन रखी थी।
आर्ट एग्जीबिशन में पहुंची रानी
'मर्दानी' की कामयाबी के बाद रानी कई इवेंट में हिस्सा ले रही हैं। वो गुरुवार को मुंबई की एक आर्ट एग्जीबिशन के ओपनिंग इवेंट में शामिल हुईं। रानी इस दौरान ब्लू साड़ी में नजर आईं। उनके बाल खुले हुए थे और हाथों में सिल्वर कलर की चूड़ियां पहन रखी थीं।
आगे की स्लाइड्स पर देखें इन तीनों एक्ट्रेसेस की इवेंट में पहुंचने की चुनिंदा तस्वीरें...