(कैंसर पीड़ित बच्चों संग विवेक ओबरॉय)
मुंबई. अपने बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी के बजाय विवेक ओबरॉय ने कैंसर पीडि़त बच्चों के बीच समय बिताना ज्यादा मुनासिब समझा। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय ने अपना 33वां बर्थडे कैंसर पीडि़त बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया। विवेक इसी 3 सितंबर को 33 साल के पूरे हुए हैं।
अपना 33 वां बथर्ड सेलिब्रेट करने के लिए विवेक ओबरॉय शनिवार को कैंसर पीडि़त बच्चों के बीच पहुंचे। विवेक ने अपना पूरा दिन इन बच्चों के साथ बिताया और अपना बर्थडे केक काटा। इस मौके पर विवेक पिंक टीशर्ट और डेनिम जींस में नजर आए। विवेक ने स्टायलिस्ट ढंग से अपनी मूंछों को बढ़ाया हुआ था।
आगे की स्लाइड में देखें अन्य तस्वीरें...