पीसी ज्वेलर्स द्वारा शहर में हाल में दिल्ली पोइट्री फेस्टिवल का दूसरा सीजन आयोजित किया गया। यह चार-दिवसीय आयोजन 9 जनवरी से शुरू हुआ और 12 जनवरी तक चला और इसमें विभिन्न विरासत स्थलों से भारतीय और विदेशी कवियों को लेकर पोइट्री-ऑन-व्हील्स बस को रवाना किया गया था जिसकी यात्रा बारा लाउ का गुंबद पर पूरी हुई।
दूसरे दिन विभिन्न प्रख्यात कवियों और वक्ताओं ने जेएनयू में इंग्लिश पोइट्री सत्र में भागीदारी की। इनमें सुक्रीता कुमार पॉल आभा अयंगर और लोविता मोरांग प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके अलावा इसमें ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और कनाडा से भी कवियों ने शिरकत की। इस मौके पर डोनल डेम्पसी, लारा टेलर, एटीने लालोंद और जैनिस विंडल भी शामिल हुए।
पोइट्स कॉर्नर के जूनियर सेगमेंट के तहत न्यूलीफ पोइट्स क्लब द्वारा एसएसीएसी में चिल्ड्रेंस पोइट्री का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली के विभिन्न स्कूलों से उत्साही लेखकों ने कविताएं पढ़ीं और विभिन्न कार्यशालाओं में भाग लिया जिनमें एक की पेशकश अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति के बीच मरियम अहलावत द्वारा की गई। यह पहला मौका था जब बच्चों को अपने स्वयं के संकलन को बढ़ने के लिए इतना बड़ा मंच मिला।
पीएचडी चैम्बर्स में आयोजित हुए फिनाले में भी कवियों और कविता प्रेमियों की अच्छी उपस्थिति दर्ज की गई। बॉलीवुड गीतकारों संदीप नाथ, ए एम तुराज और असीम अभासी भी प्रख्यात कवियों के साथ उपस्थित हुए और उन्होंने अपने गायन से दर्शकों को झुमाया। इस अवसर पर पोइट्स कॉर्नर के संग्रह ‘लम्हे’ को लॉन्च किया गया।
इस कविता फेस्टिवल सत्र के दौरान 10 पुस्तकों को लॉन्च किया गया और 150 कविताओं को प्रकाशित कराया गया।
इस चार-दिवसीय आयोजन के दौरान 80 से अधिक कवियों/वक्ताओं ने हिस्सा लिया।
संस्थापक और आयोजक डाॅली सिंह और यासीन अनवर ने अपनी टीम के साथ दिल्ली पोइट्री फेस्टिवल को भारत में सबसे बड़ा पोइट्री आयोजन बनाए जाने की कोषिष की है। इस मंच की खासियत इस तथ्य से स्पश्ट होती है कि उभरते कवियों को प्रचारित एवं लोकप्रिय होने का अवसर मिला है।
संदीप नाथ ने कहा, ‘पोइट्स कॉर्नर ने कविताओं और रचनाओं को प्रोत्साहित किए जाने के बेहद महान कार्य को बढ़ावा दिया है। यह मंच महान एवं श्रेष्ठ कार्य कर रहा है।’
पोइट्स कॉर्नर के बारे में:
पोइट्स कॉर्नर में ऐसे रचनात्मक और प्रतिभाषाली कवि शामिल हैं जो कविता की लुप्त होती जा रही कला को पुनर्जीवित करने के लिए समर्पित हैं। पोइट्स कॉर्नर का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया में प्रख्यात कवियों की भागीदारी से श्रेष्ठ एवं जीवंत कविताओं को सामने लाना है। इस तरह से उनकी कविता को प्रकाशित एवं प्रचारित कर कवियों को समर्थन देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। पोइट्स कॉर्नर ने 30 महीनों की संक्षिप्त अवधि में अब तक कविता के 14 संकलनों को प्रकाशित किया है और 280 से अधिक कविताओं को प्रकाशित किया गया जिनमें अंग्रेजी और हिन्दी में नई और पुरानी कविताएं शामिल हैं। पीसी ज्वैलर्स द्वारा संचालित पोइट्री फेस्टिवल को पोइट्स कॉर्नर द्वारा आयोजित किया गया और इसमें अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओँ की ऐसी कविताओं पर जोर दिया गया जो गालिब जैसी शख्सियत के शहर में कविता के साथ रोमांच को ताजा करने का वादा करती हैं। यह ऐसा शहर है जो रचनात्मक और काव्यमय विचारों और भावनाओं के साथ पहचान बनाने के संदर्भ में कभी पीछे नहीं रहता है।