पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान गुरुवार को मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियट होटल में शूटिंग के दौरान घायल हो गए। इसके बाद उन्हें नानावटी अस्पताल ले जाया गया और मेडिकल जांच के बाद शाहरुख पत्नी गौरी और अभिषेक बच्चन के साथ घर लौट गए। बताया जा रहा है कि उनके उसी कंधे में चोट लगी है, जिसका तीन बार ऑपरेशन हो चुका है। यह हादसा 'हैप्पी न्यू ईयर' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ। सूत्रों के अनुसार, शाहरुख एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि गाने की शूटिंग के लिए एक वर्चुअल दरवाजा बनाया गया था, जिसे खोल कर शाहरुख को अंदर जाना था। इसी कवायद में दरवाजा शाहरुख के ऊपर गिर पड़ा। उन पर जो दरवाजा गिरा वह लकड़ी का था और उसका वजन कम से कम 70-80 किलो का था। 'हैप्पी न्यू ईयर' का निर्देशन कर रही फरहा खान ने बताया कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है और वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी है।
आगे पढ़ें, 'हैप्पी न्यू ईयर' में दीपिका, अभिषेक बच्चन भी शाहरुख के साथ
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.