कैरेक्टर तय करता है कि कपड़े पहनूं या नेक्ड रहूं
दीपिका ने लिखा है, "मैं अपने पेशे के बारे में बखूबी जानती हूं। फिल्म का एक कैरेक्टर तय करता है कि मैं सिर से पैर तक कपड़े पहनूं या पूरी तरह से नेक्ड रहूं और एक कलाकार के तौर पर यह मेरी पसंद होती है कि मैं ऐसी भूमिका करूं या नहीं। यह समझा जाना चाहिए कि छोटे कपड़े पहने जाना ROLE (रोल) होता है, रियल नहीं और
यह मेरा पेशा है कि किसी कैरेक्टर को उसी तरह से पेश करूं।"
दीपिका ने लिखा, "मुझे अपनी बॉडी की प्रशंसा को लेकर कोई तकलीफ नहीं है। किसी किरदार को पेश करने में मैं कोई शर्म नहीं बरतती। यही नहीं, मेरी अगली भूमिका एक बार डांसर की है। मैं केवल चाहती हूं कि एक महिला को ऑफ स्क्रीन (असल जिंदगी में) सम्मान मिलना चाहिए।"
क्या है मामला
दरअसल, अखबार ने खासतौर पर दीपिका के क्लीवेज पर फोकस कर एक खबर बनाई थी और इसे टि्वटर पर शेयर कर दिया था। एक साल पहले दीपिका अनिता श्रॉफ अदजानिया द्वारा डिजाइन की गई लो कट ड्रेस पहनकर अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का ट्रेलर लॉन्च करने पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी क्लीवेज वाली तस्वीरें क्लिक की गई थीं।
खबर पर भड़की थीं दीपिका
दीपिका ने जब यह खबर देखी थी तो उन्होंने ट्वीट किया था, "देश के प्रमुख अखबार ने यह खबर छापी है। क्या यह न्यूज है? जी हां, मैं एक महिला हूं और मेरे पास ब्रेस्ट और क्लीवेज हैं। आपको कोई प्रॉब्लम? अगर आप महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानते तो महिला सशक्तीकरण की बात मत कीजिए।"
आगे की स्लाइड में देखिए, अंग्रेजी अखबार की खबर पर दीपिका की प्रतिक्रिया...