पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब-सिगरेट छोड़ चुके हैं सल्लू, इंटरव्यू में जानें और क्या-क्या आया बदलाव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलमान खान का व्यक्तित्व 2014 में बिलकुल नया सा है। तीन साल से सिगरेट से परहेज है। एक साल से शराब से दूरी है। अब उनकी वैनिटी वैन में सिर्फ ग्रीन टी की अलग-अलग किस्म मिलती हैं। उनका मिजाज भी बदल चुका है।
किसी बात पर चिढ़ते हैं तो बाद में खुद ही हंसने लग जाते हैं। शादी और कोर्ट-कचहरी के सवालों को अब हंस कर टालने लगे हैं। गर्लफ्रेंड के बजाय लड़कियां अब सिर्फ दोस्त बनने लगी हैं। एक्स गर्लफ्रेंड्स की मदद के लिए उनका घर हमेशा खुला है, चाहे संगीता बिजलानी हो या कटरीना कैफ।
ईमानदार और सीधी लगने वाली एली एवराम को पहचान दिलाने में उन्होंने मदद की लेकिन फिलहाल फिल्म देने की कोई योजना नहीं है। इस बदलाव को इंडस्ट्री में कुछ लोग उनकी 48 की उम्र का तकाजा कह रहे हैं तो कुछ अनुभवों का सार। करीबी कहते हैं, सलमान शुरू से ऐसे ही थे, अब लोगों के देखने का नजरिया बदल रहा है।
तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और जानिए सलमान ने हमारे सवालों का दिया क्या जवाब? पढ़ें पूरा इंटरव्यू...