पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Actor Amitabh Bachchan Say No To Producer Doing Film With Shatrughan

B'Day: इंडस्ट्री ने शत्रुघ्न को बोला बड़बोला एक्टर, अमिताभ ने छोड़ा साथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(शत्रुघ्न सिन्हा)
मुंबई. शत्रुघ्न सिन्हा ने ग्रे शेड कैरेक्टेर हो या फिर रूमानियत से भरे नायक का किरदार, दोनों ही बखूबी निभाया है। साठ-सत्तर के दशक में प्राण, अमजद खान और अमरीश पुरी जैसे दिग्गजों से भरे हिंदी सिनेमा में फिल्म एण्ड टीवी संस्थान से अभिनय में प्रशिक्षित शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में एंट्री ली। शत्रुघ्न सिन्हा 69 साल के हो गए हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा अपनी संवाद शैली और चाल-ढ़ाल से जल्द ही दर्शकों के चहेते बन गए। शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड में हीरो बनने की चाहत लिए हुए आए थे, लेकिन इंडस्ट्री ने उन्हें शुरूआती फिल्मों में खलनायक बना दिया। खलनायकी के रूप में छाप छोडऩे के बाद वे हालांकि हीरो भी बने। शत्रुघ्न की डॉयलाग डिलीवरी एकदम मुंहफट शैली की रही। उनके मुंह से निकलने वाले शब्द बंदूक की गोली की तरह असरदार थे, लिहाजा उन्हें 'शॉटगन' का टाइटल भी दे दिया गया।
अमिताभ और शत्रुघ्न की जोड़ी छाई
एक दौर ऐसा भी आया जब एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन के साथ शत्रुघ्न की एक के बाद एक अनेक फिल्में रिलीज होने लगीं। 1979 में यश चोपड़ा के निर्देशन में बनीं फिल्म 'काला पत्थर' आई थी। इसके नायक अमिताभ थे। यह फिल्म 1975 में बिहार की कोयला खदान चसनाला में पानी भर जाने और सैकडों मजदूरों को बचाने की सत्य घटना पर आधारित थी। इस फिल्म में शत्रुघ्न ने मंगलसिंह नाम के एक अपराधी का रोल निभाया। इन दो अभिनेताओंं की टक्कर इस फिल्म में आमने-सामने की थी।
अमिताभ ने छोड़ा शत्रु का साथ
'काला पत्थर' तो नहीं चली, लेकिन अमिताभ-शत्रु की टक्कर को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आगे चलकर अमिताभ-शत्रुघ्न फिल्म 'दोस्ताना', 'शान' तथा 'नसीब' जैसी फिल्मों में साथ-साथ आए। दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे, लेकिन बाद में गलतफहमियां पैदा हो गईं। माना जाता है कि अमिताभ ने महसूस किया कि शॉटगन का दबाव उन पर बढ़ता जा रहा है तो उन्होंने शत्रुघ्न के साथ फिल्मों में आगे काम करने से मना कर दिया। आज दोनों ही अच्छे दोस्त हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें शत्रुघ्न सिन्हा के कुछ दिलचस्प किस्से...