पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

B'day: जब डायरेक्टर ने रिजेक्ट कर दी थी लता की आवाज, जानें Life की बातें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : लता मंगेशकर)

मुंबई.बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के पिता उनके फिल्मों में गाने के खिलाफ थे। इतना ही नहीं एक बार तो उन्होंने फिल्म से गाना डिलीट भी करवा दिया था। दरअसल, लताजी ने फ़िल्मी करियर का पहला गाना 1942 में आई एक मराठी फिल्म 'किती हसाल' के लिए गाया था। लताजी के पिता कभी नहीं चाहते थे कि वे फिल्मों में गानें गाएं और यही कारण है कि इस फिल्म से गाना डिलीट करवा दिया गया था। उनकी जिंदगी का एक सच यह भी है कि शुरुआती दौर में डायरेक्टर एस. मुखर्जी ने उनकी आवाज को नापसंद करते हुए फिल्म में गाने का चांस नहीं दिया था। जानते हैं उनकी जिंदगी की कुछ खास बातें :

इंदौर में हुआ था लताजी का जन्म :
28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में लता मंगेशकर का जन्म हुआ था। लताजी का पालन-पोषण महाराष्ट्र में हुआ। यहीं उन्होंने अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर से संगीत की शिक्षा ली। वे जितनी कुशल गायिका हैं, उतनी ही कुशल थिएटर आर्टिस्ट भी रही हैं। 5 साल की उम्र में वे थिएटर से जुड़ गई थीं।
करना पड़ा फिल्मों में छोटे-छोटे रोल :
लता मंगेशकर के पिता शास्त्रीय संगीत के बहुत बड़े प्रशंसक थे, इसीलिए शायद वे लताजी के फिल्मों में गाने के खिलाफ थे। 1942 में उनके पिता का देहांत हो गया। इसके बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई और लता मंगेशकर ने मराठी और हिंदी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाने शुरू कर दिए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, जब डायरेक्टर एस. मुखर्जी ने कर दिया फिल्मों में चांस देने से इनकार...