पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Wedding Pics Of Dileep Kumar And Saira Banu

8 की उम्र में दिलीप कुमार की दीवानी हुई थीं सायरा, देखें शादी की Photos

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(फाइल फोटो: दिलीप कुमार पत्नी सायरा बानो के साथ)

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार सर्दी-जुकाम और फेफडों में संक्रमण के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, उनकी तबीयत में सुधार है। दिलीप साहब आज 92 साल के हो चुके हैं।
दिलीप साहब ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत फिल्म 'ज्वार भाटा' (1944) से की थी। हालांकि, इस फिल्म से वो किसी का ध्यान नहीं खींच पाए थे। साल 1947 में उन्होंने 'जुगनू' में काम किया। ये फिल्म कामयाब रही और लोगों ने पहली बार दिपील कुमार पर ध्यान दिया। इसके बाद उन्होंने 'शहीद', 'अंदाज', 'दाग', 'दीदार', 'मधुमति', 'देवदास', 'मुसाफिर', 'नया दौर', 'आन', 'आजाद' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हर कामयाब फिल्म के साथ उनकी इंडस्ट्री में कद बढ़ता चला गया।

सायरा के हुए दीवाने

अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार रहीं सायरा बानो जब मात्र 8 साल की थीं, जब वो ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की दीवानी हो गई थीं। यह सब हुआ था 1952 में डायरेक्टर महबूब खान की फिल्म रिलीज होने के बाद। इस फिल्म में दिलीप कुमार और निम्मी मुख्य भूमिका में थे। कहा जाता है कि सायरा ने यह फिल्म देखी और दिलीप साहब को को अपना दिल दे बैठीं। सायरा का सपना 11 अक्टूबर, 1966 को दिलीप कुमार से शादी कर पूरा हो गया।
जब इनकी शादी हुई थी, तब सायरा बानो 22 और दिलीप साहब 44 साल के थे। बरात की अगुआई पृथ्वीराज कपूर ने की थी और इसमें राज कपूर और देव आनंद भी मौजूद थे। आज यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध जोड़ियों में से एक है। समय के साथ-साथ इन दोनों का प्यार और भी और गहरा होता जा रहा है। हाल ही में दोनों सलमान की बहन अर्पिता की शादी के रिसेप्शन में भी पहुंचे थे।

आगे की स्लाइड्स में देखें दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी की कुछ तस्वीरें...