पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Late Mansur Ali Khan Pataudi And Sharmila Tagore's Love Story

शर्मिला को नहीं था बिकिनी से परहेज, जानें कैसे चुराया नवाब का दिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फिल्मफेयर के लिए शर्मिला द्वारा करवाया गया बिकिनी फोटोशूट और नवाब मंसूर अली खान पटौदी संग शर्मिला)

मुंबई. 60-70 के दशक में एक के बाद एक कई शानदार फिल्में देने वाली बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर 70 साल की हो गईं हैं। 'कश्मीर की कली' (1964), 'वक्त' (1965), 'आराधना' (1969), 'अमर प्रेम' (1972), 'ऐन इवनिंग इन पेरिस' (1967), 'चुपके चुपके' (1975) और 'मौसम' (1975) समेत कई बेहतरीन फिल्में देने वाली शर्मिला ने अपने लाइफ पार्टनर के तौर पर तब के मशहूर क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी को चुना।
शर्मिला टैगोर भारतीय फिल्मों की सशक्त अभिनेत्री रही हैं। शर्मिला टैगोर का जन्म आंध्र प्रदेश में एक हिंदू बंगाली परिवार में हुआ था। उनके पिताजी गितेन्द्रनाथ टैगोर 'टैगोर एल्गिन मिल्स' के ब्रिटिश इंडिया कंपनी के महाप्रबंधक थे। वर्ष 1959 में सत्यजीत रे की 'अपुर संसार' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली शर्मिला ने 60 के दशक में ही बिकिनी पहन कर लोगों को चौंका दिया था। आज भले ही बिकिनी और स्विम सूट पहनकर अभिनेत्रियां दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो रही हैं, लेकिन इसकी शुरुआत शर्मिला टैगोर ने ही की थी।
पटौदी की शर्मिला टैगोर से पहली मुलाकात उनके कोलकाता स्थित घर पर हुई थी। पटौदी वहां अपने मित्र के साथ एक कार्यक्रम में गए थे। वहां पर शर्मिला टैगोर को देखते ही एक ही नजर में वह अपना दिल उन्हें दे बैठे। शर्मिला भी उनकी तरफ आकर्षित हुई और दोनों के बीच मुलाकातों का दौर बढऩे लगा। 1 मार्च 1967 में उनकी मंगनी हुई और 27 दिसंबर, 1969 को बाल्व डेर स्टेट कोलकाता में शादी हुई थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें शर्मिला और मंसूर अली खान पटौदी की लव स्टोरी के कुछ दिलचस्प किस्से...