(राज कपूर के गाल खींचते दिलीप कुमार)
मुंबई. स्वर्गीय राज कपूर दिलीप कुमार के बहुत अच्छे दोस्त थे। हालांकि, दिलीप साहब ने राज कपूर के बाद फिल्मों में एंट्री ली थी। बता दें कि राज कपूर ने 1935 में फिल्म 'इंकलाब' (10 साल की उम्र में) से बॉलीवुड में एंट्री ली थी, जबकि दिलीप कुमार 1944 में फिल्म 'ज्वारभाटा' के जरिए बॉलीवुड में आए थे। दिलीप कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात स्वीकार की थी कि उन्हें फिल्मी दुनिया में आने के लिए राज कपूर ने प्रेरित किया था।
इस इंटरव्यू के दौरान दिलीप कुमार ने राज कपूर संग अपनी दोस्ती के बारे में कहा था, "कॉलेज के दौरान मैं और राज दोस्त बन गए थे। हम दोनों एक ही टाउन (पेशावर) में पैदा हुए। उन दिनों जब हम एक साथ सॉकर भी खेला करते थे। तब राज ने कहा था कि तुम फिल्मों में आ जाओ, लेकिन मैं उनसे मना कर दिया और कहा, 'तुम जाओ, तुम्हारे अब्बा भी कर रहे हैं, तुम भी जाओगे।' इसके बाद जब मैं राज कपूर को पहली बार स्टूडियो में मिला तो उन्होंने कहा, 'देखा मैंने कहा था कि तुम फिल्मों में आओगे।' हालांकि, मैं उस वक्त किसी ओर काम से वहां गया था। वो इंसान थे जो तब भी मेरे साथ थे जब मैं फिल्मों में नहीं था और जब मैंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा तब उन्होंने दरवाजे पर खड़े होकर मेरा स्वागत किया। हमारे रिशते बहुत अच्छे थे।"
वैसे, इंटरनेट पर कुछ ऐसी फोटोज हैं, जिनमें दोनों अभिनेताओं की दोस्ती की झलक देखी जा सकती हैं। कुछ फोटोज में दिलीप साहब राज कपूर के गाल खींचते भी नजर आ रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में आप खुद भी देख सकते हैं राज कपूर संग दिलीप कुमार की दोस्ती की झलक, फोटोज में...