एंजेलिना इस समय अपनी फिल्म 'अनब्रोकन' के अलावा अन्य फिल्मों को भी प्रमोट कर रही हैं। हाल ही में वे 2014 वैराइटी स्क्रीनिंग सीरिज में इथियोपियन ड्रामा फिल्म 'डिफ्रेट' को प्रमोट करने पहुंचीं।
इस दौरान एंजेलिना अपनी ड्रेस के कारण सुर्खियों में रहीं। वे लूज फिटिंग सिल्क ब्लैक ड्रेस पेयर्ड और न्यूड हील्स में बेहद
खूबसूरत नजर रही थीं। उन्होंने नेचरल मेकअप और लूज हेयर स्टाइल अपनाई थी। गौरतलब है कि पिछले महीने लंदन में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी वे लूज स्कर्ट में ही नजर आई थीं। यह उनकी नई फैशन स्टाइल है।