हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ब्रैड पिट और एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने 25 करोड़ पाउंड यानी करीब 2423 करोड़ रुपए में एक जहाज खरीदा है। ये जहाज बहुत आलीशान हैं। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे के साथ थे और पिछले महीने ही फ्रांस में शादी रचाई है।
खबरों की मानें, तो एंजेलिना और ब्रैड पिट इसके अलावा भी एक अन्य आलीशान जहाज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसकी कीमत 2 लाख पाउंड यानी करीब एक करोड़ 97 लाख रुपए बताई जा रही है। एक लीडिंग वेबसाइट के मुताबिक पानी में तैरने वाले इन दोनों आलीशान जहाज की सजावट इटेलियन जहाज निर्माता 'रिज्जारदी' करेंगे।
जहाजों के डेक पर संगमरमर और लकड़ी का काम किया जाएगा। दोनों जहाजों में डिजिटल कैमरे भी लगवाए जाएंगे, ताकि बाहर का कोई इंसान इसमें दाखिल ने हो सके। एंजेलिना और ब्रैड पिट इन दिनों माल्टा में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।