पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Arnold Is In Favor Of Protesters In Ukraine

यूक्रेन के विरोधियों को मिला अर्नॉल्ड का समर्थन, बने ऐसे दूसरे हॉलीवुड स्टार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
'टर्मिनेटर' फेम अभिनेता और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड श्वॉर्जनेगर ने यूक्रेन में चल रहे जनसंघर्ष के समर्थन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया है। उनका वीडियो विश्व के पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन विताली और बॉक्सर व्लादिमीर क्लितशेको ने अपनी वेबसाइट पर डाला है। अपने संदेश में अर्नोल्ड ने कहा है, 'मैं यूक्रेन के लोगों के समर्थन में एक संदेश भेजना चाहता हूं।
लोकतंत्र के खिलाफ उनके शांतिपूर्ण संघर्ष को मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं देना चाहता हूं।' अपने 11 सेकेंड के इस वीडियो के अंत में वे दो अंगुलियों के साथ विजय का चिन्ह बनाते नजर आ रहे हैं। पिछले महीने 'ओशियंस सीरीज' फेम स्टार जॉर्ज क्लूनी ने भी एक ऐसा ही संदेश जारी किया था। ये पूरा संघर्ष दरअसल यूक्रेन के लोगों और वहां की सरकार के बीच है।
लोग तब से राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच का इस्तीफा मांग रहे हैं जब से उन्होंने यूरोपियन यूनियन के साथ नजदीकी समन्वय का समझौता खारिज कर दिया है। जनता यूरोपियन यूनियन के करीब जाना चाहती है जो उन्हें स्थिर, लोकतांत्रिक और निष्पक्ष विकल्प लगता है जबकि यानुकोविच पुतिन (इनसेट) और रूस के करीब देश को ले जा रहे हैं। पिछले हफ्ते से जनता पुलिस से भिड़ रही है। तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। क्रुद्ध प्रदर्शनकारियों ने देश की राजधानी कीव के केंद्र में अपना कब्जा जमा रखा है।
अगली स्लाइड: मैडोना के साथ परफॉर्म करेंगी माइली