पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

\'BAFTA\' में छाई लियोनार्डो डिकैप्रियो की \'The Revenant\', मिले 5 अवॉर्ड्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन. रविवार को लंदन के रॉयल ओपेरा हाउस में हुए 69वें बाफ्टा (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवॉर्ड्स में लियोनार्डो डिकैप्रि‍यो स्टारर 'द रेवेनेंट’ को कुल पांच अवॉर्ड्स मिले हैं। इसमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट साउंड, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड शामिल हैं। लियोनार्डो को बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज ने दी। ‘मैड मैक्स फ्यूरी’ को मिले 4 अवॉर्ड्स... एलेजैंड्रो जी. इनयारिटू
चार्लीज थेरोन स्टारर डायरेक्टर जॉर्ज मिलर की एक्शन ड्रामा फिल्म 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' को बेस्ट मेकअप और हेयर, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट साउंड और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन सहित कुल चार अवॉर्ड मिले।
केट बनी बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
-फिल्म 'रूम' के लिए ब्री लार्सन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
-'टाइटैनिक' फिल्म से मशहूर हुई केट विंसलेट को फिल्म ‘स्टीव जॉब्स’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड मिलने के बाद केट ने कहा, 'यह साल महिलाओं के लिए असाधारण रहा।'
इंडियन मूल के डायरेक्टर को मिला अवॉर्ड
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड सिंगर एमी वाइनहाउस पर बनी फिल्म 'एमी' को मिला। इसके डायरेक्टर आसिफ कपाड़िया है, जिनका जन्म लंदन में एक मुस्लिम इंडियन फैमिली में हुआ था।
बाफ्टा अवॉर्ड्स की कंप्लीट विनर लिस्ट...
बेस्ट फिल्म: 'द रेवेनेंट’
बेस्ट एक्टर: लियोनार्डो डि कैप्रि‍यो (द रेवेनेंट)
बेस्ट एक्ट्रेस: ब्री लार्सन (रुम)
बेस्ट डायरेक्टर: एलेहांद्रो जी इनयारिटू ('द रेवेनेंट)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: मार्क रायलेंस (ब्रिज ऑफ स्पाइस)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: केट विंसलेट (स्टीव जॉब्स)
बेस्ट फिल्म इन फॉरेन लैंग्वेज: ‘वाइल्ड टेल्स’
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: ‘एमी’
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म: ‘इनसाउड आउट’
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले: ‘स्पॉटलाइट’ (टॉम मैकार्थी, जोश सिंगर)
बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले: ‘द बिग शॉर्ट’
बेस्ट साउंड: ‘द रेवेनेंट’
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: ‘द रेवेनेंट’ (इम्मानुएल लुबेजकी)
बेस्ट कॉस्ट्यूम: ‘जेनी बीवन’ (मैड मैक्स फ्यूरी रोड)
बेस्ट एडिटिंग: ‘मैड मैक्स फ्यूरी रोड’ (मार्गरेट)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: ‘मैड मैक्स फ्यूरी रोड’
बेस्ट स्पेशल विजुयल इफेक्ट्स: ‘स्टार वॉर्स- द फोर्स अवेकंस’
बेस्ट मेकअप एंड हेयर: ‘मैड मैक्स फ्यूरी रोड’ (लेसली वेंडरवाल्ट, डेमियन मार्टिन)
आउट स्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म 2016: ‘ब्रुकलिन’
खबरें और भी हैं...