पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • British Singer Sam Smith Shines In Grammy Awards 2015

57वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन, सैम स्मिथ ने जीते 4 अवॉर्ड्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: सैम स्मिथ)
लॉस एंजिलिस: म्यूज़िक इंडस्ट्री केसबसे मशहूर अवॉर्ड्स में से एक, 57वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन स्टेपल्स सेंटर, लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया में बीते रविवार हुआ। 2015 के ग्रैमी अवॉर्ड्स के सबसे बड़े विजेता बने सैम स्मिथ, जिन्होंने 4 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। 57वें ग्रैमी में इग्गी आजालिया, बेस्तिले, ब्रैंडी क्लार्क और हईम को पछाड़ते हुए ‘सोल’ गायक सैम स्मिथ पहली बार यह महत्वपूर्ण पुरस्कार जीतने में सफल रहे। हर्टफोर्डशायर में जन्मे स्मिथ (22) ने बेस्ड डेब्यू आर्टिस्ट का खिताब जीता। इनकी ‘स्टे विद मी’, ‘आई एम नॉट द ओनली वन’ और ‘मनी ऑन माई माइंड’ जैसे गाने पॉपुलर रहे। इसके अलावा स्मिथ को उनके ‘द लोनली ऑवर’ एल्बम के लिए बेस्ट पॉप गायक का भी पुरस्कार मिला।
बियॉन्स, फैरेल विलियम्स और रोजियान्ने कैश को 3 अवॉर्ड्स से नवाजा गया। वहीं, बैक का "मॉर्निंग फेज" एल्बम ऑफ द ईयर बना।
57वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओ की लिस्ट-
1. रिकॉर्ड ऑफ द ईयर
सैम स्मिथ "स्टे विथ मी" (डार्कचिल्ड वर्जन)
2. एल्बम ऑफ द ईयर
बेक "मॉर्निंग फेज"
3. सॉन्ग ऑफ द ईयर
"स्टे विथ मी" (डार्कचिल्ड वर्जन) जेम्स नेपियर, विलियम फिलिप्स और सैम स्मिथ, सॉन्ग राइटर (सैम स्मिथ)
4. बेस्ट न्यू आर्टिस्ट
सैम स्मिथ
5. बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस
"हैप्पी (लाइव)" फैरेल विलियम्स
6. बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस
"से समथिंग" ए ग्रेट बिग वर्ल्ड विथ क्रिस्टीना अगुइलेरा
7. बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम
"चीक टू चीक" टोनी बेनेट और लेडी गागा
8. बेस्ट पॉप वोकल एल्बम
"इन द लोनली ऑवर" सैम स्मिथ
9. बेस्ट रॉक सॉन्ग
"आएंट इट फन" हेली विलियम्स एंड टेलर यॉर्क, सॉन्ग राइटर्स (पेरामोर)
10. बेस्ट रॉक एल्बम
"मॉर्निंग फेज" बेक
11. बेस्ट रैप परफॉर्मेंस
"आई" केन्ड्रिक लमर
12. बेस्ट रैप सॉन्ग
"आई," के.डकवर्थ और सी.स्मिथ, सॉन्ग राइटर्स (केन्ड्रिक लमर)
14. बेस्ट रैप एल्बम
"द मार्शल मदर्स पी2" एमिनेम
15. बेस्ट न्यू ऐज एल्बम
"विंड्स ऑफ समसार" रिक्की केज और वोटर केलरमैन